फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली चोरी में एक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ऊर्जा निगम के जेई विपिन कोठियाल ने बताया कि 17 मार्च की शाम को उपखंड अधिकारी विकास भारती के नेतृत्व में टीम ने हरबर्टपुर क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया था। बताया कि यमुनोत्री कॉलोनी में जसवीर सिंह को पोल और मीटर के बीच तार में कट अन्य तार से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। बताया कि टीम ने चोरी के लिए प्रयोग किए गए तार को जब्त कर लिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें