II- देहरादून और हरिद्वार के बीच होगा यूपीएल का पहला मुकाबला
I
I I
I- कल महिला वर्ग के पहले मैच में पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स की टीमें होंगी आमने-सामने
I
I क्रिकेट का महासंग्राम उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का उद्घाटन आज (रविवार) को होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड गायक बी प्राक लाइव प्रस्तुति देंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली लीग में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा दर्शकों को यहां संगीत, मनोरंजन और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
I
Iक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली लीग में पुरुषों की पांच और महिलाओं की तीन टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन समारोह और सभी यूपीएल मैचों में प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है। 15 से 22 सितंबर तक चलने वाली लीग का उद्घाटन मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार स्प्रिंग एलमास के बीच खेला जाएगा। जबकि 16 सितंबर को महिला वर्ग का पहला मुकाबला पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली लीग में पुरुष वर्ग का फाइनल मैच 22 और महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। 23 एकड़ जमीन पर बने स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा दिन-रात के मैच के लिए फ्लड लाइट भी लगाई गई है। मैदान के बीचोंबीच से बाउंड्री 80 मीटर लंबी है।I