देहरादून। गर्भ में शिशु की मौत के मामले में नर्सिंग होम की संचालक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। व्यक्ति की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर डालनवाला थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डालनवाला पुलिस के मुताबिक, विपिन पाल सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि गर्भावस्था के दौरान उनकी पत्नी का इलाज दून नर्सिंग होम ईसी रोड देहरादून में डॉ. रुचि गौड कर रही थीं। चार दिसंबर 2021 को पत्नी को नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया गया। आरोप है कि डॉ. रुचि गौड ने प्रसव के दौरान पत्नी को गलत दवाई दी। इस लापरवाही के कारण मृत शिशु का जन्म हुआ।
बताया कि मेडिकल बोर्ड में भी शिकायत दर्ज की गई थी। मेडिकल बोर्ड ने जांच तो की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी, डीआईजी, डीजीपी से लेकर थाने में शिकायत दी गई। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।