सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर मे बाल श्रमिक को मुक्त करवाने गई जिला टास्क फोर्स से अभद्रता के मामले में पुलिस ने ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, बाल श्रम अधिनियम के उल्लंघन के तहत एक अन्य ऑटो सर्विस सेंटर संचालक पर भी केस दर्ज किया गया है। जिला टास्क फोर्स ने सहसपुर क्षेत्र में अभियान चलाया था। इस दौरान सहसपुर में शौकीन अहमद के ऑटो सर्विस सेंटर से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाया गया था। वहीं, शंकरपुर क्षेत्र में बाबू ऑटो सेंटर में एक बाल श्रमिक कार्य करते हुए मिला था। उसे मुक्त करवाने टीम गई तो संचालक बाबू खान ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। आसपास के लोगों को बुलाकर टीम को घेर लिया था। आरोप है कि उसने टीम के साथ अभद्रता भी की।
श्रम निरीक्षक अमित थपलियाल की तहरीर पर बाबूखान और अन्य ऑटो सर्विस सेंटर के संचालक शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।