फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मार्ग बाधित करने पर आठ रेहड़ी और फड़ संचालकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया था। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग बाधित करने संबधी धारा में नौ रेहड़ी और फड़ संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।



कोतवाली विकासनगर में उपनिरीक्षक संदीप पंवार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलपुर के पास सार्वजनिक मार्ग बाधित करने पर लक्ष्मणपुर निवासी लक्ष्मीकांत और रामवीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सहसपुर में धर्मावाला चौक पर धर्मावाला निवासी फरियाद, सहारनपुर रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के पास निवासी पवन कुमार, सभावाला तिराहे पर लक्ष्मीपुर चांचक निवासी मनीष कश्यप और शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी साहिल पर मार्ग बाधित करने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलाकुई थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक अनित कुमार, भगत दास और अपर उपनिरीक्षक उमेद सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने शिव मंदिर के पास दुकान लगाने वाले मुख्य बाजार निवासी भगत सिंह राठौर, सुधीर कुमार और जगत सिंह राठौर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें