फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में ससुराल के पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सास-सुसर, जेठ-जेठानी और देवर शामिल हैं। इस मामले में देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में शिकायत कुर्बान अली निवासी ग्राम भूड्डी कारबारी ग्रांट ने की है। अली का कहना है कि उनकी बहन आयशा का विवाह 2009 में हारुन रशीद निवासी गोरखपुर आरकेडिया ग्रांट के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी सास अनवरी, ससुर कासिम अली, जेठ आशिक, जेठानी फातिमा और देवर सामून दहेज लाने के लिए ताने मारते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। 28 फरवरी को उन्होंने आयशा को फोन किया तो पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है।
एक मार्च को मामला आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा तो आरोपियों ने समझौता किया और आयशा को अपने घर ले गए। घर पहुंचते ही आयशा का पति अपने काम पर चला गया, जिसके बाद पांचों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसे जहर खिलाया जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद भी वह उसे लेकर अस्पताल नहीं गए। किसी ने आयशा के पति को इसकी सूचना दी तो वह उसे दून अस्पताल लेकर गया। आयशा की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मार्च को उसने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतका के दाह संस्कार में भी उसके ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें