देहरादून में कारगी से गऊ तक बनी सड़क भले ही चार माह में उधड़ गई। इस सड़क की लागत 40 लाख रुपए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़कों पर पानी की तरह पैसे बहाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार किस कदर लापरवाही दिखा रहे हैं।
ध्यान नहीं दे रहा लोनिवि
मई 2013 में बनाई गई इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जबकि बजरी उधड़ चुकी है। रही-सही कसर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान और पेयजल निगम ने खुदाई से पूरी कर दी। अब इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लेकिन लोनिवि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
सीवर लाइन का काम जल्द पूरा करें
भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने सोमवार को एडीबी परियोजना निदेशक से मुलाकात कर शहर में सीवर लाइन के अधूरे काम जल्द पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान विनोद शर्मा, संजय गुप्ता, अन्नत सागर, सतपाल वासन, अमिता सिंह, अनिता सिंह, शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही भाजपा नेता सुखबीर सिंह बुटोला ने डीएम को ज्ञापन सौंप भुत्तोवाला, चोईला, पित्थूवाला आदि क्षेत्रों में क्षतिग्र्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...