फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने में हो रही लापरवाही देश के लिए है खतरनाक

Thu, 25 May 2017 03:04 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से बनाए जाने वाले आधार कार्डों में ऐसी लापरवाही बरती जा रही है जो देश को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा नेपाली नागरिकों को जारी कर दिए गए। बागेश्वर में कई नेपाली मजदूर जेब में आधार कार्ड लिए घूम रहे हैं। नियम कायदों को ताक पर रखकर गैर भारतीयों को आधार कार्ड जारी करने से प्रशासन और एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

नेपालियों को आधार कार्ड जारी होने की भनक सुरक्षा एजेंसियों तक को नहीं है। बागेश्वर जिला एक ओर चीन और नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले तो दूसरी ओर चमोली जिले से लगा हुआ है। हाल के दिनों में जिले के तमाम गांवों में पर्चे चिपकाने की घटनाओं से यहां पर माओवादियों के भी सक्रिय होने के प्रमाण मिल चुके हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

भारत आने वाले नेपालियों को आधार कार्ड जारी

aadhar card
नेपाल लंबे समय तक माओवाद से प्रभावित रहा है। मजदूरी के लिए हर साल हजारों की तादाद में नेपाल से मजदूर बागेश्वर जिले में आते हैं। माओवादी गतिविधियों में लिप्त रह चुके नेपाली नागरिकों के भी भारत की ओर रुख करने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद बिना जांच पड़ताल के भारत आने वाले नेपालियों को आधार कार्ड जारी कर दिए गए।

बागेश्वर में कई नेपाली परिवारों के हर सदस्य के आधार कार्ड बने हैं। किराए के मकानों या टेंटों में रहकर मजदूरी करने वाले इन सभी नेपाली मजदूरों को स्थानीय पते पर आधार कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से भारतीय नागरिकों को जारी होने वाले आधार कार्ड में संबंधित व्यक्ति की पूरी डिटेल मौजूद रहती है।

राशन कार्ड और बैंक के खातों से लेकर मोबाइल नंबर तक इस समय आधार कार्ड से जोड़े जा रहे हैं। आधार कार्ड को वर्तमान में पहचान पत्र के रूप में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैर भारतीयों को आधार कार्ड जारी करना बड़ा गंभीर सवाल

aadhar card
​ऐसे में यदि पूर्व में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेपाली नागरिकों को आधार कार्ड मिला तो भविष्य में उसके दुरुपयोग की पूरी आशंका रहेगी। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों ने बिना प्रमाण के कैसे गैर भारतीयों को आधार कार्ड जारी कर दिए यह बड़ा गंभीर सवाल बन गया है। 

नेपाली नागरिकों को आधार कार्ड जारी करना बड़ी चूक है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
- मोहन चंद्र भंडारी, रिटायर्ड मेजर जनरल

भारतीय विशिष्ट पहचान के रूप में इस्तेमाल होने वाला आधार कार्ड केवल भारतीयों के लिए है। नेपाली नागरिकों को आधार कार्ड कैसे जारी किए गए यह जांच का विषय है। आधार कार्ड जारी करने से पहले संबंधित व्यक्ति के विषय में पड़ताल होनी चाहिए। यदि इस तरह की शिकायत मिली तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- सुखवीर सिंह, एसपी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें