उपली रमोली पट्टी के बैल्डोगी, सरवाणी गांव में दो दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों को शाम के समय संभलकर निकलने की सलाह दी है।
मंगलवार को बैल्डोगी गांव में गुलदार ने सिद्घीलाल की बकरियों पर हमला कर पांच बकरियों को निवाला बना लिया।
बैल्डोगी के पूर्व प्रधान विजेंद्र बिष्ट, कनपाल कंडियाल, अर्जुन कंडियाल आदि ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
वन रेंजर राजेंद्र मोहन नौटियाल ने कहा कि यदि गुलदार गांव के आसपास आ धमक रहा है तो लोग शाम ढलने के बाद घर से बाहर अपने इंतजाम करके ही निकले।