फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में समाई बारातियों की कार, पानी के ऊपर बहने लगे अंदर बैठे सवार

Fri, 25 Nov 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
शक्तिनहर में खोजी अभियान चलाते पुलिस के जवान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बारातियों की एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में समा गई। संयोगवश कार सवार एक ही परिवार के चारों लोग पानी के ऊपर बहने लगे। जिन पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर चारों को सकुशल बचा लिया। हर्बटपुर स्थित लेहमन अस्पताल में चारो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के गांव ढकरानी से बारात हिमाचल के खडूवाला गांव के लिए रवाना हुई। बारात की एक कार करीब पौने 12 बजे भीमावाला पुल से करीब 200 मीटर पहले पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। फलस्वरूप कार नहर में जा समाई। संयोगवश कार सवार चारों लोग कार से बाहर आ गए और पानी पर ऊपर बहने लगे।

हादसा होता देख दौड़ पड़े आस-पास मौजूद लोग

घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : AmarUjala
हादसा होता देख आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने बह रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल भिजवाया गया।

जहां उनकी पहचान नवीन कुमार वर्मा (28) पुत्र नरेश कुमार वर्मा निवासी ढकरानी कोतवाली विकासनगर, उनकी पत्नी सुमन देवी (24), पुत्री नव्या वर्मा (2), साला अजय वर्मा (23) पुत्र नरेश प्रजापति निवासी ग्राम चिलकाना सहारनपुर यूपी के रूप में हुई।

कोतवाल संदीप नेगी और एसएसआई संजय मिश्रा की अगुवाई में फायर ब्रिगेड और जल पुलिस के जवानों ने कार की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नजीर - फोटो : AmarUjala
जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गांव भीमावाला निवासी नजीर खेत में बरसीम की बुआई कर रहा था। कार गिरने के बाद उन्हें लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो वह भी दौड़ पड़े।

उन्होंने देखा की एक महिला और बच्ची पानी में बह रही है। वक्त गवाएं बिना उन्होंने पानी में छलांग लगा दी और दोनों को बाहर निकाल लिया। वहीं करीब 200 मीटर दूर स्थित पुल पर खड़े मनीष, राहुल, अमित, अनिल, प्रवीन और नासिर सभी निवासी ग्राम भीमावाला ने भी छलांग लगाकर बह रहे दो युवकों को बाहर निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें