एक बस सहित 24 के चालान
आरटीओ ने सोमवार को हरिद्वार मार्ग पर चेकिंग के दौरान 24 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए। वहीं, वर्ष 2022-23 में अप्रैल से लेकर फरवरी 2023 तक 4814 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए। वर्ष 2021-22 में 1422 वाहनों के चालान किए गए।
ओवरस्पीड पर लगाम लगाने की तैयारी
- तहसील स्तर पर प्रवर्तन दल तैयार किया जाएगा
- प्रमुख स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाए जाएंगे
- जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा
यह यंत्र मौजूद
ओवरस्पीड को नापने के लिए आरटीओ कार्यालय के पास चार इंटरसेप्टर, स्पीड रडार गन की हेल्प ली जा रही है। आशारोड़ी, एफआरआई, एनआईवीएच, नंदा की चौकी, मोहकमपुर में कैमरों की मदद ली जा रही है।
यहां होते हैं सर्वाधिक हादसे
हरिद्वार रोड
राजपुर रोड
रायपुर रोड
चकराता रोड
सहारनपुर रोड