फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: मध्यप्रदेश के यात्रियों की कार बदरीनाथ हाईवे के पास दुर्घटनाग्रस्त, सात में से दो गंभीर, एक लापता

Wed, 17 Sep 2025 10:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

बदरीनाथ हाईवे के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में मध्यप्रदेश के सात यात्री सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और एक लापता है।
विज्ञापन
कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे मारवाड़ी के समीप एक कार खेत में पलट गई, जिसमें सात लोग सवार थे। सवारी मध्य प्रदेश के निवासी है। एक तीर्थ यात्री लापता बताया जा रहा है। इस घटना में तीन तीर्थयात्री घायल हो गए थे, जिसमें दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली ज्योतिर्मठ के एसएसआई देवेंद्र पंत ने बताया कि वाहन में सात तीर्थयात्री सवार थे जो गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहे थे, मारवाड़ी के समीप वाहन खेत में पलट गया,जिसमें तीन सवार  घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। 

ये भी पढ़ें...Dehradun Flood:  आधी रात बादल फटा तो हिलने लगा घर, बाहर मची थी चीख-पुकार, 15 मिनट और रुकते तो मारे जाते

विज्ञापन


घायल
1.अवतार सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी राजपुर  थाना करेरा शिवपुरी उम्र 47 (गंभीर घायल रेफर गोपेश्वर)
2.बद्री प्रसाद पुत्र चंदन सिंह निवासी खेरा कोटिया थाना करेरा उम्र 75 वर्ष (गंभीर घायल रेफर गोपेश्वर)
हरनाम सिंह पुत्र श्री नाम सिंह निवासी ग्राम सुनारी थाना सुनारी जिला शिवपुरी (उपचाराधीन सीएससी ज्योर्तिमठ)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें