फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क से नीचे गिरी कार, शिक्षक और भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिया। कालसी क्षेत्र के सकनी-अलसी मोटर मार्ग पर एक कार सड़क से नीचे गिर गई। कार पलटते हुए एक पेड़ पर जाकर फंस गई। इस दौरान कार सवार शिक्षक और उनके भाई को मामूली चोटें आईं। उप जिला अस्पताल विकासनगर में प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। शिक्षक और उनके भाई सकनी में विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोरछा में तैनात शिक्षक रघुवीर सिंह तोमर सकनी में एक बारात के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह रात को कार से अपने भाई के साथ विकासनगर स्थित घर लौट रहे थे। सकनी से कुछ दूर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही की कार एक पेड़ पर फंस गई। बरातियों और ग्र्रामीणों ने कार में सवार शिक्षक और उनके भाई को बाहर निकाला। दोनों मामूली रूप से घायल हुए थे। उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें