फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

Mon, 22 Jun 2020 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग

सार

  • श्रीनगर से हरिद्वार जाते समय सकनीधार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
खाई से शवों को निकालते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार शाम को ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। सकनीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आई-20 कार संख्या(Uk08  AL 5649) में सवार चार लोग 21 जून को श्रीनगर गए थे। शाम करीब पांच बजे ये लोग आज वापस हरिद्वार जा रहे थे।


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर सेनर गाड़ में बना पुल टूटा, नदी में समाई पोकलैंड
विज्ञापन


तभी कौड़ियाला से दो किलोमीटर पहले सकनीधार के पास कार अचानक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

चालक समेत दो लोगों की जान गई

इस दौरान हादसे में चालक प्रदीप कुमार पुत्र वीरसिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और सरल पुत्र राजू निवासी टिपड़ी हरिद्वार, उम्र 17 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश पुत्र स्व. होरि सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और जतिन पुत्र सन्दीप कुमार उम्र 17 वर्ष निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार घायल हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकलवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें