फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 12 Apr 2020 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में शनिवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली में बड़ेथ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हु़आ है।

विज्ञापन


उप राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि हादसा सांग्लाकोटी गुडिंडा बड़ेथ मोटर मार्ग पर रात करीब 8:30 बजे हुआ था। दूरस्थ क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को रात करीब 11:40 बजे लगी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायल को खाई से निकलवाया। 

विज्ञापन

नंबर तक नहीं था कार पर

उन्होंने बताया कि कार सतपुली की तरफ जा रही थी, लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान मनोज कुमार पुत्र बलवीर सिंह ग्राम बड़ेथ, मेला राम पुत्र रामस्वरूप और कैलाश चंद्र पुत्र भगत राम निवासी ग्राम महरगांव तल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वहीं, संदीप कुमार पुत्र बलबीर सिंह गांव बड़ेथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी नई थी। उस पर नंबर भी नहीं था और अप्लाई फॉर लिखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें