फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगरः दून-पांवटा हाईवे पर आसन बैराज के पास एक कार शक्ति नहर में समाई

Tue, 17 Sep 2019 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर बाईपास तिराहे के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन न कार और न ही चालक का कुछ पता चल सका।

विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार धर्मावाला से कुल्हाल की ओर जा रही थी।

बाईपास तिराहे के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस कारण कार शक्तिनहर में जा गिरी और पानी की तेज धारा में समा गई। कार में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि देर शाम तक भी कार का कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी से अनुमति लेकर शक्तिनहर में जल स्तर भी कम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेकाबू पिकप खाई में गिरी, दो घायल 

वहीं मसूरी में टिहरी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 507 नैनबाग, बद्रीपुल के समीप सोमवार को सेब से लदा एक पिकप गहरी खाई में जा गिरा था। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नैनबाग पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस से देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चौकी इंचार्ज हाकम सिंह तोमर के मुताबिक हादसे में इमरान पुत्र अली मोहम्मद (22 वर्ष) और जगदीश लाल पुत्र कमलू लाल (23) निवासी ग्राम गैचवाण नैटवाड़ थाना मोरी, उत्तरकाशी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें