फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क से 20 मीटर नीचे गिरी कार, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। हईया-अलसी मोटर मार्ग पर अलसी के पास एक कार सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अलसी गांव निवासी भाव सिंह पुत्र बहादुर सिंह अपनी कार पीछे कर रहे थे। इस दौरान कार से उन्होंने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से 20 मीटर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि कार नीचे की सड़क पर ही रुक गई। दुर्घटना में कार चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया लेकर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि घायल के पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर था। बताया कि घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें