फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, शिक्षिका की मौत

Thu, 19 Sep 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शंभू की चौकी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार महिला की मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय कैराड़ में शिक्षा मित्र के रूप में तैनात थी। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना कालसी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जीआईसी त्यूनी में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात देव सिंह शाह, उनकी पत्नी पवित्रा देवी (43) और एक अन्य व्यक्ति भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी छजाड़ के साथ विकासनगर से त्यूनी जा रहे थे।

कार बैक होकर खाई की ओर लुढ़क गई
कार देव सिंह चला रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11:30 शंभू की चौकी के पास उन्होंने लघुशंका जाने के लिए कार रोकी। जैसे ही उन्होंने फिर से कार स्टार्ट की वे संतुलन खो बैठे। कार बैक होकर खाई की ओर लुढ़क गई। उन्होंने नियंत्रण करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


हादसे में वह ऊपर ही छिटक गए। जबकि कार में सवार उनकी पत्नी और भूपेंद्र कार के साथ करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने 108 सेवा से घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि देव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, शिक्षा मित्र संगठन देहरादून ने चकराता मार्ग पर हुई दुर्घटना में शिक्षा मित्र पवित्रा शाह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें