इन लोगों को भी नामकरण संस्कार में जाना था, लिहाजा सभी लोग सोनू की कार में सवार हो गए। पोखरी बाजार से कार करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे गई होगी तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
कार को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी और कार में सवार घायलों की मदद के लिए खाई में उतरे तो पता चला कि कांति देवी और महेंद्र सिंह देवलिया उर्फ सोनू की मौत हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मण सिंह देवलिया, दीपक पांडे और गोपाल दत्त गंभीर रूप से घायल हैं।
तीनों को सड़क पर लाकर फौरन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्मपुरी ले जाया गया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया।
विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है।
कालाढूंगी के धमोला में कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले धमोला रामलीला कमेटी के सचिव राजू बिष्ट को वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका एक पैर भी कटकर अलग हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस नेता बहादुर सिंह बिष्ट के छोटे भाई राजू बिष्ट (43) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ लोगों ने उन्हें धमोला में सड़क पर पड़े देखा तो होश उड़ गए। उनके घर सूचना दी गई।
आनन-फानन में उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर किसी वाहन की नंबर प्लेट पड़ी मिली है। पुलिस इस आधार पर टक्कर माने वाले वाहन की तलाश कर रही है। राजू बिष्ट के दो बच्चे हैं।