रामपुर रोड स्थित रुद्राक्षी बरात घर के बाहर खड़े गार्ड समेत पांच लोगों को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। सभी घायलों को एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में दो युवक दुल्हन के रिश्तेदार बताए जाते हैं।