फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीपल के पेड़ से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची दो युवकों की जान

Sat, 17 Oct 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- जैन गार्डन के पास देर रात हुआ हादसा, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


- सामने से वाहन की लाइट चमकने पर बिगड़ा संतुलन, पुलिस ने कार चौकी में खड़ी कराई

फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बादशाही बाग निवासी अमन कुमार की कार शुक्रवार देर रात तहसील और हरबर्टपुर के बीच जैन गार्डन के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर चौकी में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि देर रात जैन गार्डन के पास कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली, लेकिन दोनों युवक वहां मौजूद नहीं थे। सुरक्षा की दृष्टि से कार को चौकी में खड़ा करा दिया गया। कार चालक अमन ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की लाइट अचानक चमकने से कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हालांकि दोनों युवक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें