II
मसूरी-दून मार्ग चुनाखाला के पास हुआ हादसा
I
I
I
Iशहर के चुनाखाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। कार में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों की दे दी है।
I
Iशहर कोतवाल संतोष कंवर ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग चुनाखाला के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालक नीरज पुत्र किशोरी लाल निवासी थान भवान, धनोल्टी, जिला टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लंढौर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई।I