फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र की फ्लीट के आगे अचानक सामने आ गई दूसरी कार और फिर...

Sun, 14 Jan 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ कर वापस लौट रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फ्लीट के सामने अचानक एक कार आ गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। कार के अचानक आ जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


हालांकि फ्लीट में आगे चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने कार देखकर पहले से ही आवाज देकर पीछे हटने का इशारा करना शुरू कर दिया था, जिससे कार के चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह टला हादसा

परेड ग्राउंड में रविवार दोपहर करीब 12 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फ्लीट कनक चौक की ओर जा रही थी। इसी बीच दूसरी साइड से तेजी से कार आ गई।

इस पर फ्लीट में आगे चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तेज आवाज में चालक को पीछे हटने को कहा। गनीमत रही कि कार चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते हादसा बच गया। सुरक्षा कर्मियों ने यातायात की इस व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया है।

ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। हां यह जरूर है कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की फ्लीट आने से पहले आतिशबाजी की जा रही थी, संबंधित व्यक्ति का चालान कर दिया गया था।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें