फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी पेड़ से टकराई कार, जिंदा जले सवार

Thu, 17 Sep 2015 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत् में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में जारी गिरी। जिससे कार में भीषण आग लग गई। कार में लगी आग में जलने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को देर रात दो बजकर 45 मिनट पर रायपुर थानो मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में आग लग गई। फोक्स वैगन की वेंटो कार यूकेo7एन3688 में सवार सभी 6 लोग देहरादून के बताए गए।

सूचना पाकर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। कार से शव को निकालने के लिए बचाव दल को काफी कोशिश करनी पड़ी। कार को काट कर शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायलों के नाम

मृतकों के नाम अनमोल पुत्र मनोहरलाल निवासी तुनवाला रायपुर, राहुल पुत्र रमेश नेगी निवासी कृष्ण विहार रायपुर, ‌नि‌तिन पुत्र सोवन सिंह निवासी कलिंग कॉलोनी रायपुर हैं।

घायलों के नाम गजेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी तुनवाला रायपुर, हेमंत नेगी पुत्र देवेंद्र सिंह निवसी तुनवाला रायपुर, रुवल बागड़ी पुत्र मकान सिंह निवासी कलिंग कॉलोनी रायपुर हैं।

जिस स्‍थान पर ये भीषण हादसा हुआ वह देहरादून में रायुपर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास है। इस हादसे की खबर मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें