फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से वापस लौट रहे दो परिवारों की कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्ची सहित दो लोगों की मौत

Thu, 19 Dec 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रामनगर
विज्ञापन
हादसे का शिकार कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नैनीताल से वापस लौट रहे नगर के दो परिवारों के लोगों की कार छोई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते रोज मानपुर रोड निवासी अमन रंधावा अपनी पत्नी राशि रंधावा और चार साल की बेटी माहिरा, मनदीप लूथरा पुत्र अशोक लूथरा तथा  पारस रावल उर्फ बबलू निवासी आवास विकास बोलेरो से नैनीताल घूमने गये थे। देर रात नैनीताल से वापस लौटते समय छोई के पास बोलेरो चला रहे पारस रावल ने लघु शंका के लिए बोलेरो रोकी। इस बीच अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली।

विज्ञापन

अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान माहिरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें