108 सेवा से डोबन गांव के लोगों और राजस्व कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार और संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।
ललित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया, जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। कार कौन चला रहा था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना स्थल से मिले ई पास के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।