फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा: टैंकर में जा घुसी कार, दादा-पोती की दर्दनाक मौत

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर अत्मलपुर बोंगला गांव के पास टैंकर की चपेट में आने से इनोवा सवार दादा-पोती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में घायल सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं और बहादराबाद में शादी समारोह लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

बुधवार को बोंगला गांव निवासी शरण दास पुत्र धर्मपाल के यहां शादी थी। बृहस्पतिवार सुबह शरण दास के पुत्र की बारात जानी थी। शादी से पहले मंढे में शामिल होने के लिए मंगलौर के पीरपुरा गांव से उनके मेहमान भात देने इनोवा कार में सवार होकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह खत्म करने के बाद देर रात करीब 11 बजे सभी इनोवा से मंगलौर के लिए निकले। जैसे ही उनकी गाड़ी हाईवे पर पहुंची तो आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी। हादसे में कार सवार 70 वर्षीय जगराम की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि आकांक्षा (10) पुत्री लखीराम, विद्या (11) पुत्री विजय सिंह, कुसुम (45) पत्नी अशोक, रविंद्र (32) पुत्र इलम सिंह, धर्मपाल (45) पुत्र घासी, कोमल (18) पुत्री अशोक, प्रियंका (35) पत्नी लोकेंद्र, रचना (45) पत्नी लखीराम, अंकित (20) पुत्र अशोक घायल हो गए। सभी पीरपुरा मंगलौर निवासी हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि टैंकर चालक फरार हो गया है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें