फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मातम में बदली शादी की खुशियां, सामान लेने जा रहे दुल्हन के जीजा और मौसा की दर्दनाक मौत

Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
कार हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार देर शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कांडीखाल-पाली मोटर मार्ग पर एक मारुती कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में करीबी रिश्तेदारों की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घनसाली थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में ग्राम पाली खाल के केशर सिंह की बेटी के विवाह समारोह में आए दुल्हन का जीजा और मौसा दोपहर बाद कुछ सामान लेने कांडीखाल गए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

वहां से वापसी के समय कुछ दूर जाते ही शाम छह बजे पाली मोटर मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर नीचे कांडीखाल-श्रीनगर मोटर मार्ग पर गिर गई।

दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार सवार प्रकाश सिंह (4०) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम मुंडोली पो. देवलगढ़ श्रीनगर और आनंद सिंह (38) पुत्र जोत सिंह निवासी चौरास श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ने दम तोड़ दिया। कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदमें में आ गए। शादी की खुशियां गम में बदल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें