हाथीपांव-घूमनगंज रोड पर पड़ी बर्फ की वजह से एक कार फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय निवासी राम दत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवक कार से हाथी पांव से जस अपार्टमेंट जा रहे थे। हाथीपांव-घूमनगंज रोड पर अचानक उनकी कार बर्फ की वजह से अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक ही हालत गंभीर थी।
आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक सानिध्य निवासी पंडितवाड़ी देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे एंबुलेंस से मसूरी सिविल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। दूसरे युवक उत्कृष्ट पुत्र इंद्र प्रताप सिंह निवासी देहरादून को हल्की चोट आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी गई है।