फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: कार खाई में गिरी, उड़ गए परखच्चे, दो लोग घायल

Sat, 13 Apr 2019 09:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

यमकेश्वर प्रखंड के बुखंडी क्षेत्र में कार खाई में गिरने से नितिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी कंडोली चुंगी दिल्ली और 45 वर्षीय दीपचंद पुत्र गोपाल निवासी डिफेंस कॉलोनी साहिबाबाद उत्तर प्रदेश जख्मी हो गए।

विज्ञापन


इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। शनिवार की शाम करीब पांच बजे यमकेश्वर प्रखंड के गणेशपुर बुखंडी क्षेत्र में कार नंबर डीएल5-सीके-1505 अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और स्वयं रेस्क्यू में लग गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी टीम के साथ पहुंची। पुलिस के अनुसार सभी पांच लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में 18 वर्षीय आशीष पुत्र स्वयंबर, 20 वर्षीय अमित पुत्र प्रकाश दोनों निवासी ग्राम बुखंडी यमकेश्वर और 32 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र प्रीतम निवासी नंदनगरी दिल्ली को मामूली चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें