फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चमोली में कार हुई हादसे का शिकार, एक युवक की मौत, चार लापता

Mon, 01 Jul 2019 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
car accident, accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरकिया गांव से क्रिकेट खेलने के बाद मलारी की ओर आ रहे युवाओं की कार भुजगड़ के समीप गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है। नीती घाटी में संचार सेवा बाधित होने से लोगों को समय पर घटना की जानकारी नहीं हो पाई है। साथ ही रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कत आ रही है।

रविवार को नीती घाटी के फरकिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। मलारी क्षेत्र के कोषा गांव से कुशू रावत (23), खुशहाल रावत (24) और वीरेंद्र रावत (24) और पीपलकोटी के कौड़िया गांव के देवेंद्र खाती (28) पुत्र नरेंद्र खाती व एक अन्य युवक फरकिया गांव में क्रिकेट खेलने गए थे। मैच संपन्न होने के बाद वे शाम को कार से कोषा गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


देर शाम मलारी के समीप भुजगड़ नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने की वजह से दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया, जब युवक घर नहीं लौटे तो सोमवार को उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले।

विज्ञापन

भुजगड़ के पास कार के टायर और सड़क किनारे पत्थर उखड़े व खाई में कार के अवशेष दिखाई दिए। सुरांईथोटा पहुंचने पर उन्होंने जोशीमठ पुलिस थाने में कार दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

गौचर से एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोपहर तक एक युवक का शव खाई से निकाला गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जबकि चार युवक अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी है। जोशीमठ के एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि कार गहरी खाई में होने और संचार सेवा बाधित होने से युवकों की तलाश में दिक्कत हो रही है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें