जोशीमठ मार्ग पर एक मारुती 800 कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
हादसा बुधवार देर रात को उस वक्त हुआ जब कार में सवार स्थानीय लोग चाईं गांव जाते वक्त हुआ। बताया गया कि रास्ते में नरसिंह मंदिर के पास संतुलन खोने के बाद कार खाई में गिर गई।
हादसे में चालक गिरधारी लाल की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से शव और घायलों को खाई से बाहर निकला गया।