फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोग बुरी तरह घायल

Fri, 21 Jul 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
पंजाब से हेमकुंड साहिब के लिए निकले पांच या‌त्रियों की कार खाई में ग‌िर गई। दुर्घटना में पांचों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिनको उपचार के लिए निजी वाहन व 108 के द्वारा आपदा प्रबंधन की टीम ने ऋषिकेश चिकित्सालय पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताब‌िक यह दल स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से सुबह 4:00 बजे पंजाब से हेमकुंड साहिब के लिए निकले थे। लेकिन ब्यासी से पांच किलोमीटर पहले ही गाड़ी चलाते समय ड्राईवर को अचानक झपकी आ गई और गाड़ी खाई में जा ग‌िरी।

गनीमत रही की कार ग‌िरते समय एक पत्‍थर से टकरा गई और वहीं अटक गई। ज‌िससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताब‌िक फिलहाल पाच लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें