राजपुर क्षेत्र में दो भाईयों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमीन पर उनका ताला तोड़कर वहां पर मोबाइल नंबर आदि भी बदल दिए गए हैं।
मामले में कुलन करनपुर निवासी विलास सागर मदान ने पुलिस को शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्ष 2015 में अपने भाई साहिल सागर मदान के साथ मिलकर क्षेत्र में एक जमीन ली थी। यह जमीन उन्होंने मनु मित्तल और संजय नेगी से ली थी। कुछ दिन पहले मनु मित्तल ने फोन कर बताया कि उनकी जमीन पर कोई कब्जा कर रहा है। जब वह जांच के लिए जमीन पर गए तो देखा कि आलोक शर्मा नाम के व्यक्ति ने इस जमीन को किसी मनोज परमार को बेच दिया है। इसके लिए यहां पर लगा उनका ताला भी तोड़ दिया गया। साथ ही संपत्ति पर जो मोबाइल नंबर लिखे थे उन्हें भी बदल दिया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।