प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर इमरान खान।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। विकासखंड विकासनगर कि न्याय पंचायत लांघा में उत्तराखंड पंचायती राज विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आपका बिजनेस सॉल्यूशन संस्था द्वारा ग्राम प्रधानों, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों को क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले सत्र मे मास्टर ट्रेनर इमरान खान ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को मिशन अंत्योदय सर्वे, मनरेगा योजना एवं ग्राम पंचायत विकास योजना एवं पंचायतों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्राम पंचायते 73वे संविधान संशोधन द्वारा प्रदत्त 29 विषय का इस्तेमाल क़र एक बेहतरीन ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान तैयार क़र सकते हैं। मास्टर ट्रेनर रेखा चौधरी ने ग्रामीण आजीविका मिशन, सूचना का अधिकार, 73 वां संविधान संशोधन, ग्राम पंचायत के अधिकार एवं पंचायत राज एक्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर अंकिता, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केदार सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान प्रमिला राणा, नरेंद्र सिंह, प्रीति चौहान, कल्लू राम, रविता तोमर, उपप्रधान अंकुश तोमर, महेंद्र आदि थे।