फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैंट जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में छात्रों से रंगाई-पुताई कराने के मामले में कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को निलंबित कर दिया है। स्कूल परिसर में छात्रों का पेंट करते वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा था। इसके आधार पर ही कैंट बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन




वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर में रंग करते नजर आ रहे थे। हालांकि, इस मामले पर प्रधानाचार्य अजमत परवीन ने कहा था कि हमारे स्कूल की महिला कर्मचारी काम कर रही थी। उनकी मदद के लिए बच्चे अपनी मर्जी से आ गए। बिना यूनिफार्म के आए ये बच्चे स्कूल में उपस्थित भी नहीं थे, इनकी बुधवार की अनुपस्थित लगी है। इसका रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है। अगर ये बच्चे किसी से पूछ कर करते तो निश्चित रूप से कोई इन्हें ये काम करने नहीं देता।

कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें