फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नुक्कड़ सभाओं से मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवप्रभात ने कांग्रेस और मधु चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
विज्ञापन


फोटो..

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। चुनाव चिह्न आवंटन के साथ प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और जिला पंचायत देहरादून की प्रशासक मधु चौहान ने नगर पालिका विकासनगर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। दिनभर नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलते रहे।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत देहरादून की प्रशासक ने नगर पालिका विकासनगर से भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूजा चौहान गर्ग के पक्ष में वार्ड 10, 11, एक, पांच और तीन में प्रचार किया। उन्होंने घरों में नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी अध्यक्ष के साथ सभासद प्रत्याशी गुड्डी देवी, गंगा गुरुंग, सबल सहरावत और अंकित जोशी के पक्ष में मतदान की अपील की। मधु चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छोटी सरकार की बागडोर भी अगर भाजपा के हाथ में होगी तो जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने वार्ड नंबर दो और तीन में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज बॉबी नौटियाल के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के वार्ड नंबर दो से सभासद प्रत्याशी सोनिया वर्मा और वार्ड नंबर तीन से महेंद्र कौर प्रकाश के पक्ष मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हमारे शहर का चुनाव है। हमें योग्य और अनुभवी प्रत्याशी को चुनना है। ऐसा प्रत्याशी जो 24 घंटे उपलब्ध रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सचिव विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पीसीसी सदस्य संजय जैन, सुबोध वर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, जावेद खान, सदाकत अली, साजिद, मुनीर अहमद सलीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें