फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: हर साल बढ़ रहे कैंसर के मरीज, कहीं तंबाकू सेवन तो कहीं औद्योगिक गतिविधियां जिम्मेदार; पड़ताल

Sun, 25 Oct 2026 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा चार राज्यों से अंकित यादव की रिपोर्ट

सार

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के आकंड़े कैंसर की स्थिति और अधिक भयावह होने का संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कैंसर के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के आकंड़े कैंसर की स्थिति और अधिक भयावह होने का संकेत दे रहे हैं। चारों राज्यों में बीते पांच साल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। राज्यवार आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन में पता चलता है कि हर वर्ष कम से कम दो प्रतिशत मरीज बढ़ जाते हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मैदानी और पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों और जीवनशैली के अनुसार कैंसर के कारण, प्रकार और संभावित जोखिम बदल जाते हैं। कहीं तंबाकू का सेवन, तो कहीं कृषि और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े पर्यावरणीय कारकों के अलावा खानपान को कैंसर की मुख्य वजह बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2035 तक होने वाली मौतों के लिए सबसे बड़ी वजह कैंसर के बनने का अनुमान है।

पांच वर्षों में चार राज्यों में ऐसे बढ़ा कैंसर

राज्य

वर्ष 2021

वर्ष 2022

वर्ष 2023

वर्ष 2024

वर्ष 2025

पंजाब

39,521

40,435

41,337

42,288

43,196

हरियाणा

30,015

30,851

31,679

32,513

33,395

उत्तराखंड

11,779

12,065

12,348

12,642

12,947

हिमाचल

8,978

9,164

9,373

9,566

9,761

पहाड़ों में भोजन नली के कैंसर के अधिक मामले

विज्ञापन

हिमाचल कैंसर टर्शियरी केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मनीष गुप्ता और उत्तराखंड स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कैलाश के मुताबिक पहाड़ों में स्मोक्ड फूड के अधिक सेवन के चलते भोजन नली के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। दोनों राज्यों में कैंसर के कुल मरीजों में करीब 30 से 35 प्रतिशत भोजन नली के कैंसर से पीड़ित हैं।

पंजाब : हर साल 40 हजार से अधिक कैंसर मरीज
पंजाब स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. राजीव देवगन और एम्स बठिंडा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल गर्ग के अनुसार, राज्य के सभी हिस्सों में कैंसर के मामले सामने आते हैं, लेकिन मालवा बेल्ट ज्यादा संवेदनशील है। विशेषज्ञ इसके पीछे कृषि गतिविधियों, कीटनाशकों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण जल स्रोतों के दूषित होने जैसी आशंकाएं जताते हैं। एक शोध में भी इलाके में पानी के दूषित होने के संकेत मिले हैं।

हरियाणा : एक तिहाई मरीजाें को तंबाकू जनित कैंसर
हरियाणा के अटल कैंसर टर्शियरी केयर सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल वर्मा के अनुसार, कुल कैंसर मरीजों में एक तिहाई को तंबाकू जनित कैंसर है। इसमें फेफड़ों का कैंसर मुख्य है। हुक्का कल्चर, बीड़ी और सिगरेट के सेवन ने जोखिम और बढ़ा दिया है। 

  • स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हरियाणा में हर साल 30 हजार से अधिक नए कैंसर मरीज मिल रहे हैं। अगस्त में प्रकाशित एक अध्ययन में 221 कैंसर मरीजों में से 196 तंबाकू सेवन करने वाले मिले। इनमें 46.2% हुक्का पीते थे। 34.8% हुक्का, बीड़ी व सिगरेट तीनों का सेवन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें