फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेकोरेटिव लाइटनिंग पोल से दमकेगी कैनाल रोड

Fri, 06 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- 97 लाख की डीपीआर शासन को भेजी, तीन किलोमीटर मार्ग पर लगेंगे डकोरेटिव लाइटनिंग पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। शहर की कैनाल रोड जल्द ही आकर्षक रोशनी से जगमगाएगी। रसूलपुर से अजीतनगर गुरुद्वारे तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर डेकोरेटिव लाइटनिंग पोल लगाए जाएंगे। नगर पालिका बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने करीब 97 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।
योजना के तहत कैनाल रोड पर लगने वाली लाइटें सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पर आधारित होंगी। इससे लाइटों को एक ही स्थान से नियंत्रित और मॉनिटर किया जा सकेगा। जरूरत के अनुसार रोशनी की तीव्रता को घटाया और बढ़ाया जा सकेगा। इससे बिजली की बचत के साथ ही लाइटों के संचालन और रखरखाव में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कैनाल रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। शासन की ओर से नगर पालिका से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। पालिका बोर्ड की मंजूरी के बाद तैयार डीपीआर शासन को भेजी गई है। अब प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

योजना के तहत रसूलपुर से अजीतनगर गुरुद्वारे तक डेकोरेटिव लाइटनिंग पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए 97 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - मनोज बिष्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें