उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(यूकेपीएससी) ने न्यायिक सेवा सिविल जज(जूनियर डिविजन) के सामान्य ज्ञान एवं विधि प्रश्न पत्र के चारों सेट की आंसर की जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी इस की को देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आयोग के सचिव डा. राम बिलास यादव के मुताबिक अभ्यर्थी 17 जून से 26 जून के बीच इस आंसर की को चैलेंज भी कर सकते हैं। जिस प्रश्न को आयोग के उत्तर को चुनौती देंगे, उसके लिए प्रमाण भी देना होगा। खास बात यह है कि इसके लिए कोई अलग से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अपनी आपत्ति आयोग की ईमेल एड्रेस पर भेज सकते हैं। बिना साक्ष्य वाली किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद आयोग प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
यहां दर्ज कराएं आपत्ति : ukpscanskey@gmail.com
यहां देखें अपनी आंसर की : www.ukpsc.gov.in