फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1309 केंद्र बनाए, जानिए आपके शहर में हैं कितने सेंटर

Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2018 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बने प्रदेश के 1309 परीक्षा केंद्रों में 281857 परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। इनमें 230 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं जबकि 51 केंद्र पहली बार बने हैं। बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड के सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में देहरादून निदेशालय सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 1309 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाइस्कूल के 149486, इंटरमीडिएट के 132371 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 42934, चंपावत में सबसे कम 8670 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने परीक्षा केंद्र

demo pic
न्यूनतम 75 संस्थागत परीक्षार्थियों की उपलब्धता पर स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 51 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में उपसचिव चंडीप्रसाद रतूड़ी, तारा दत्त पंत, भूपेंद्र सिंह आदि थे।

किस जिले में कितने परीक्षा केंद्र
पौड़ी जिले में सबसे अधिक 165, चंपावत में सबसे कम 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार में 92, देहरादून में 127, उत्तरकाशी में 57, टिहरी में 153, चमोली में 108, रुद्रप्रयाग में 70, पिथौरागढ़ में 94, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 53, नैनीताल में 114, ऊधमसिंह नगर में 95 केंद्र हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें