फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर को होगा यूजीसी नेट, इस दिन से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Thu, 15 Jun 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(नेट) परीक्षा का आयोजन देशभर में 19 नवंबर को किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने इसका प्री नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


करीब 99 विषयों में यूजीसी नेट साल में दो बार सीबीएसई आयोजित कराता है। साल की दूसरी नेट परीक्षा 19 नवंबर 2017 को देशभर में आयोजित होगी। परीक्षा का पूरा नोटिफिकेशन 24 जुलाई को सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी हो जाएगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2017 होगी।

गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की तरह यूजीसी नेट परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन त्रुटि सुधार करने का मौका मिलेगा। कई अभ्यर्थी जल्दबाजी में गलत एंट्री कर देते हैं। ऐसे में परीक्षा पास करने के बाद उनके प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि न आए, इसके लिए यह बदलाव किया जाता है।
विज्ञापन


योगा सहित 100 विषयों में मौका
यूजीसी नेट के लिए योगा सहित 100 विषयों में आवेदन करने का मौका है। दो साल पहले तक इन विषयों की संख्या करीब 92 थी, बीते दो से तीन साल के भीतर विषय बढ़ाए गए हैं। गत वर्ष ही योगा में नेट शुरू किया गया है। इसमें श्री मद्भागवत गीता के श्लोक भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


इतने अंक लाने अनिवार्य
श्रेणी -   पेपर 1    पेपर 2    पेपर 3
सामान्य श्रेणी-    40    40    75
ओबीसी/विकलांग/एससी/एसटी- 35    35    60

उत्तराखंड में यहां होगा नेट
देहरादून, नैनीताल, श्रीनगर

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें