फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के बाद अटकी UAPMT काउंसलिंग, ये है वजह

Tue, 08 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के आयुर्वेदिक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया एक चरण की काउंसलिंग के बाद अटक गई है। दरअसल, आयुर्वेद विवि समेत निजी कॉलेजों को सीट बढ़ोतरी का लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) नहीं मिला है। इस वजह से दूसरे चरण की काउंसलिंग नहीं हो पा रही है। विवि प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही एलओपी आ जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की प्रथम चरण की बीएएमएस और बीएचएमएस काउंसलिंग हो चुकी है। प्रथम चरण से कुछ सीटें बची भी रह गई हैं। अब विश्वविद्यालय दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अटक गया है।

दरअसल, आयुर्वेद विवि के हर्रावाला स्थित परिसर में 60 सीटों के अलावा निजी कॉलेजों में भी 205 सीटें बढ़नी हैं। इनका एलओपी अभी तक आयुष विभाग से नहीं आ पाया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पत्र आ जाएगा। जैसे ही सीटें बढ़ेंगी तो तुरंत द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद ही बीएएमएस की सीटों पर एडमिशन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों में बढ़नी हैं सीटें
कॉलेज का नाम--------- सीटें
आयुर्वेद विवि परिसर--------- 60
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज---- 25
मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज---- 30
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज------- 30
शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज----- 30
परम हिमालय होम्यापैथिक कॉलेज-- 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें