फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAPMT के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां करें डाउनलोड

Tue, 29 Aug 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस दाखिलों के लिए यह प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपना नाम, माता का नाम और जन्मतिथि वेबसाइट पर फीड करनी होगी। इसके बाद एडमिट कार्ड मिल जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग में परेशानी हो, वह सीधे विवि से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


चार सितंबर को परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम आएगा और इसके बाद 11 सितंबर को काउंसिलिंग के हिसाब से अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

यहां से करें डाउनलोड : www.uapmt.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें