फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खुली नौकरियों की राह, 4000 युवा होंगे स्किल्ड

Sat, 13 Aug 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जाॉब - फोटो : thehindubusinessline
विज्ञापन
प्रदेश के उद्योगों में 16100 नौकरियों के इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रस्ताव पर आखिरकार शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में सितंबर के प्रथम सप्ताह में चार हजार युवाओं को पहले चरण में स्किल्ड बनाने पर काम किया जाएगा। प्रदेश के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और निजी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के उद्योगों में स्किल्ड युवाओं की भारी कमी है। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने इस बाबत मुख्य सचिव को पत्र दिया था।

इसमें उन्होंने बताया था कि अगर युवाओं को तीन से छह माह की ट्रेनिंग दे दी जाए तो वह उद्योगों में रोजगार के काबिल हो जाएंगे। मामले में शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में चार हजार युवाओं को मौका

job
प्रदेश भर में पहले चरण में चार हजार विभिन्न कोर्स पास युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह में यह प्रशिक्षण प्रदेशभर में शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि एक वर्ष के भीतर इंडस्ट्रीज की डिमांड के हिसाब से काफी संख्या में ऐसे युवा तैयार हो जाएंगे। इससे बेरोजगारी पर काफी हद तक लगाम लगेगा। उद्योगों में इस वक्त अकाउंटेंट समेत कई पदों पर युवाओं की दरकार है।

हमने प्रशिक्षण का खाका तैयार कर लिया है। सितंबर के प्रथम सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में पूरे प्रदेश के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और निजी संस्थाओं के सहयोग से युवाओं को ट्रेनिंग कोर्स शुरू कराए जाएंगे। -पंकज पांडेय, अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें