क्या आपके मन में भी इंजीनियरिंग का जुनून है और आप भी नई-नई खोज करना चाहते हैं और आपको तलाश है एक ऐसे संस्थान की जो आपके टैलेंट को भरपूर मौका दे तो आपके लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
दरअसल, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर तलाशने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी पहली बार टैलेंट सर्च का आयोजन कर रही है। छह मई को होने वाले ऑनलाइन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन चार मई तक किए जा सकेंगे।
सफल विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी 40 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार देगी। पहला पुरस्कार 10 लाख, द्वितीय पांच लाख और तृतीय ढाई लाख रुपये का होगा। इसके अलावा भी कई नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।