फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल वकील बनना चाहते हैं तो याद रखें यह मंत्र

Sat, 04 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वकील - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय भट्ट ने युवा वकीलों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी कर वकालत के पेशे में आने वाले युवा पांच साल तक यह सोचकर मेहनत करे और नियमित रूप से कोर्ट पहुंचे कि उन्हें कमाना नहीं बल्कि सीखना है।
विज्ञापन


मैनेजिंग ट्रस्टी ने कहा कि युवा अधिवक्ता कानून की जानकारियों एवं अदालतों के फैसलों को लेकर अपडेट रहें, वे खासकर कभी अपने सीनियर से तुलना न करें। यदि वे अपने सीनियर से तुलना करने लगे तो वे ठीक से सीख नहीं पाएंगे। शुरूआत में पैसों की कतई परवाह न करें और अपनी जानकारी बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि इस पेशे में अपार संभावनाएं हैं और सेवानिवृत्ति की कोई उम्र नहीं है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन सिंह ने कहा कि इस पेशे में आने वाले युवा यह सोचकर आएं कि उन्हें वकील बनना है। देखने में आया है कि कुछ युवा वकालत भी कर रहे हैं एवं कुछ अन्य व्यवसायों से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


आईआईटी छोड़ वकालत में आ रहे युवा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी चेयरमैन अपूर्व शर्मा ने कहा कि देश में 18 नेशनल लॉ कालेज हैं। इस क्षेत्र में इतनी अधिक संभावनाएं है कि कई बार युवा आईआईटी की पढ़ाई छोड़ वकालत के पेशे में आ रहे हैं।

सेमिनार का समापन आज
प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों के लॉ छात्रों एवं देश भर से वकीलों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर का समापन आज माधव मेनन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें