फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: हजारों छात्रों को यूजीसी ने दी बड़ी राहत, फिर कर सकेंगे यूओयू में बंद हुए 75 कोर्स

Tue, 02 Oct 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
student - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के दाखिलों की राह खुल गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रथम वर्ष के जिन 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी, उनमें अधिकतर में दो साल तक सशर्त दाखिलों पर सहमति दे दी है। तीन अक्टूबर को विवि के सभी मान्य कोर्स की सूची यूजीसी जारी करेगा। इसके बाद दाखिले शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


यूजीसी ने इस साल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मानकों को अनुपालन नहीं होने के चलते 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी। इसमें कुछ कोर्स को छोड़कर सभी यूजी और पीजी प्रथम वर्ष के कोर्स शामिल थे।

अचानक मान्यता चली जाने की वजह से 40 हजार से ज्यादा छात्र प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रह गए थे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में इस संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन


उधर, यूजीसी ने इस मसले पर बैठक की। बैठक में विवि से पक्ष जाना गया। दो साल के भीतर विवि को सभी मानक पूरे करते हुए नैक का एक्रिडिएशन लेना होगा। फिलहाल दो साल के लिए मुक्त विवि को राहत मिली है।

विज्ञापन

20 अक्टूबर हुई दाखिलों की अंतिम तिथि

अब 75 में से कितने कोर्स वापस मिलेंगे। इसकी जानकारी तीन अक्टूबर को यूजीसी की वेबसाइट पर सूची अपलोड होने के बाद ही लगेगी। माना जा रहा है कि ज्यादातर यूजी और पीजी के कोर्स में दाखिलों की राह खुलेगी।

मुक्त विवि ने कोर्स की मान्यता में राहत मिलने के साथ ही यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक दाखिलों की तिथि बढ़ा दी है। पहले विवि के 29 सितंबर को सभी दाखिले बंद किए जा चुके थे। अब 20 अक्टूबर तक सत्र 2018-19 के दाखिले किए जाएंगे।

यूजीसी से फिलहाल मान्यता के मामले पर सशर्त राहत मिली है। अब कितने कोर्स में दाखिले शुरू होंगे, यह तीन अक्तूबर को ही पता चलेगा। अभी हम भी इंतजार में हैं।
-आरसी मिश्र, कुलसचिव, मुक्त विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें