फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट नीट काउंसलिंग: इन बातों की पहले से रखें तैयारी

Fri, 26 Aug 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
student - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। एक तो उन्हें अपना सही मोबाइल नंबर वेबसाइट पर फीड करना होगा। दूसरा ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने से पहले अपने सभी प्रमाण पत्र तैयार रखें।
विज्ञापन


सूबे में स्टेट कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले को नीट काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परेशानियों से बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। जैसे अपना सही मोबाइल नंबर फीड करें, क्योंकि सीट आवंटन की पूरी जानकारी इसी पर दी जाएगी।

यहां भरें अपनी च्वाइस

यह मोबाइल नंबर कम से कम 30 सितंबर तक चलना चाहिए। इसके अलावा अपने प्रमाण पत्र तैयार रखें। जन्मतिथि के लिए 10वीं का सर्टिफिकेट, 12वीं की अंकतालिका, उत्तराखंड का डोमिसाइल, नीट का स्कोर कार्ड, अगर दिव्यांग अभ्यर्थी है तो पीएच का सर्टिफिकेट, अगर डिफेंस पर्सनल है तो उसका प्रमाण पत्र, अगर आरक्षण का लाभ लेना है तो उसका जाति प्रमाण पत्र, अगर फ्रीडम फाइटर हैं तो उसका प्रमाण पत्र, ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड, फोटो और सिग्नेचर की जेपीईजी ईमेज, कश्मीरी माइग्रेंट हैं तो उसका प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के समय अपग्रेड करने होंगे सभी प्रमाण पत्र

छात्र - फोटो : Demo Pic
अभ्यर्थी को आवेदन के समय यह सभी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। प्रवेश के समय सभी के ओरिजनल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

1176 ने किया पंजीकरण
नीट की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन च्वाइस फीलिंग शुरू होते ही छात्रों में उत्साह नजर आया। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि पहले ही दिन सुबह नौ बजे तक 50 से ज्यादा पंजीकरण होने के बाद शाम तक 1176 छात्रों ने पंजीकरण करा दिया। इनमें से 288 ने फॉर्म भर दिया है। जबकि 247 ने शुल्क जमा कर 227 ने च्वाइस भर दी है। 

काउंसलिंग की शिकायत करें ईमेल
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में चल रही काउंसलिंग में कोई भी छात्र यदि कोई गड़बड़ी देखता है या फिर कोई समस्या सामने आए तो अपनी शिकायत सीधे ईमेल कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को grievance.neet.uttarakhand@gmail.com पर अपनी शिकायत ईमेल करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें