श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्व में घोषित की गई तिथि को आगे बढ़ा दिया है। विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा अब 17 जुलाई के स्थान पर सात अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विवि के कुल सचिव डा. एसएस रावत ने बताया कि विवि से संबद्ध स्ववित्त पोषित बीएड कालेज में द्विवार्षिक सत्र 2016-18 (द्विवार्षिक) की प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 16 जून से भरे जा रहे हैं।
विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई से बढ़ाकर 23 जुलाई की गई है। प्रवेश परीक्षा शुल्क अब आठ जुलाई के स्थान पर 26 जुलाई और प्रवेशपत्र 30 जुलाई से डाउनलोड किए जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई के स्थान पर सात अगस्त को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर उपलब्ध लिंक B.ed Entrance Examinatin 2016 पर तथा www.sdsubed.com पर उपलब्ध है।